Thursday, 30 June 2016

विश्व बैंक के अध्यक्ष डॉ किम मिले प्रधानमंत्री मोदी से

विश्व बैंक के अध्यक्ष डॉ किम मिले प्रधानमंत्री मोदी से

विश्व बैंक के अध्यक्ष डॉ जिम योंग किम ने गुरूवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों के बीच आर्थिक मुद्दों सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर बातचीत हुई। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने स्मार्ट सिटी, गंगा संरक्षण, कौशल विकास, स्वच्छ भारत और सभी के लिए बिजली जैसी योजनाओं में विश्व बैंक के निरंतर समर्थन पर प्रसन्नता व्यक्त की। डॉ. किम ने कहा कि वह इन कार्यक्रमों में हुई प्रगति से वह प्रभावित हैं। उन्होंने भारत में लॉजिस्टिक के क्षेत्र में तेजी से सुधार के लिए भारत की सराहना की।प्रधानमंत्री ने जलवायु परिवर्तन पर भारत जैसे देशों को पर्याप्त मात्रा में वित्तीय सहायता के महत्व पर बल दिया जो कि स्वेच्छा से पर्यावरण की दृष्टि से अनुकूल मार्ग पर चल रहे हैं। डॉ. किम ने प्रधानमंत्री को आश्वासन दिया है कि विश्व बैंक इस एजेंडे के लिए भारत को पूर्ण समर्थन देगा।जिम योंग किम अपनी दो दिवसीय भारत यात्रा के लिए मंगलवार को दिल्ली पहुंचे। इस दौरान वह 2 वर्ष में प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में मोदी सरकार के कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे और हरित ऊर्जा एवं पोषण के क्षेत्रों में जारी प्रयासों की जानकारी लेंगे।विश्व बैंक ने एक बयान जारी कर कहा था कि सत्ता में आने के बाद जुलाई 2014 में मोदी सरकार ने विश्व बैंक से मिलने वाले सहयोग के लिए कुछ प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की पहचान की थी। डॉ जिम योंग किम इन क्षेत्रों में हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +