Saturday, 25 June 2016

मोदी और राजनाथ ने दी महबूबा को जीत की बधाई

मोदी और राजनाथ ने दी महबूबा को जीत की बधाई 


अनंतनाग उपचुनाव में जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के जीत हासिल करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने और गृहमंत्री राज नाथ सिंह ने बधाई दी हैप्रधानमंत्री मोदी ने अपनी ट्विटर अकाउंट के माध्यम से कहा कि अनंतनाग विधानसभा उपचुनाव में अभूतपूर्व जीत के लिए जम्मू एवं कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को बधाई।गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी जम्मू एवं कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से फोन पर बात की और अनंतनाग उपचुनाव में हासिल हुई जीत पर बधाई दी।अनंतनाग उपचुनाव में जम्मू-कश्मीर की सीएम महबूबा मुफ्ती ने जीत हासिल कर ली है। महबूबा को 17,129, कांग्रेस के हिलाल शाह को 5589 और नेशनल कांफ्रेंस के इफ्तिखार मिसगर को 2791 वोट मिले। महबूबा मुफ्ती पहले दौर की मतगणना के बाद से ही बढ़त बनाए हुए थीं जो आखिर तक जारी रही।पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन के बाद से ही खाली हुई सीट से उनकी बेटी महबूबा मुफ्ती लड़ रही थीं। मतगणना के दौरान एक बार कांग्रेस उम्मीदवार हिलाल अहमद शाह के इस आरोप के बाद कुछ देर के लिए रोकी गई कि ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की गई है। अधिकारियों ने बताया कि मतगणना उस समय रोक दी गई जब शाह और उनके एजेंट मतगणना हॉल से बर्हिगमन कर गए। हालांकि कुछ देर बाद मतगणना दोबारा शुरू कर दी गई।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +