रॉबर्ट वाड्रा को ईडी के नोटिस पर प्रियंका ने कसा तंज़
कांग्रेस
अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी ने अपने पति रॉबर्ट वाड्रा की
कंपनी स्काई लाइट हॉस्पिटेलिटी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के नोटिस के
मीडिया में लीक होने पर अाश्चर्य व्यक्त किया। प्रियंका गांधी ने बुधवार को
यहां पत्रकारों से बातचीत में स्काई लाइट को ईडी के नोटिस संबंधी खबरों की
पुष्टि करते हुए सवालिया लहजे में कहा, ``हमें अाज शाम चार बजे नोटिस
मिला, लेकिन अाप (मीडिया) को एक दिन पहले ही मिल गया था।``दरअसल, वाड्रा
की कंपनी स्काई लाइट हॉस्पिटेलिटी का नाम राजस्थान के जमीन घोटाले में आया
है जिसके लिए उन्हें ईडी ने नोटिस भेजा है। वाड्रा की कंपनी का नाम आने के
बाद पिछले महीने इसी सिलसिले में ईडी ने उनके कई ऑफिस तथा कुछ अन्य
ठिकानों पर छापेमारी की थी। इसमें वाड्रा की कंपनी पर आरोप लगा है कि
उन्होंने जमीन बड़े ही सस्ते दाम में पहले 79 लाख में खरीदी और फिर 5 करोड़
44 लाख की ऊंची कीमत में बेच दी।

No comments:
Write comments