Wednesday, 22 June 2016

बिहार, उप्र, मप्र व झारखंड में अाकाशीय बिजली गिरने से 80 की मौत, पीएम ने जताया शोक

बिहार, उप्र, मप्र व झारखंड में अाकाशीय बिजली गिरने से 80 की मौत, पीएम ने जताया शोक

बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में पिछले दो दिनों में वर्षा के दौरान अाकशीय बिजली गिरने से कम से कम 80 लोगों की मौत हो गई है Iइनमें अधिकतर खेतिहर मज़दूर हैं I आधिकारिक सूत्रों के अनुसार बिहार में बिजली गिरने से 56 लोग मारे गए और 24 घायल हो गए I सूत्रों ने आशंका जताई कि मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है I प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन घटनाओं पर दुःख प्रकट करते हुए कहा कि उनकी प्रार्थनाएं और संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने इन त्रासदियों में अपनों को खोया है I उन्होंने घायल हुए व्यक्तियों के प्रति भी सहानुभूति जताई I बिहार के मुख्य मंत्री नीतीश कुमार ने पटना में राज्य की आपदा प्रबंधन टीम के साथ मीटिंग की और आगे की कार्यवाही पर विचार विमर्श किया I राज्य सरकार ने प्रत्येक मरने वाले के संबंधियों को चार लाख रूपए की अार्थिक सहायता देने की घोषणा की है I मौसम विभाग ने बिहार में अगले तीन दिनों तक वर्षा की भविष्यवाणी की है I उत्तर प्रदेश के वाराणसी, आज़मगढ़, गोरखपुर और बस्ती में 20 से ज़्यादा लोगों के मारे जाने का समाचार है I तीन लोग कानपुर में मारे गए हैं I सबसे अधिक लोग बलिया में मारे गए हैं I अधिकारीयों ने लखनऊ में बताया कि मरने वालों के परिवार के सदस्यों को अार्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +