Tuesday, 28 June 2016

मासूम की पीएम मोदी से गुहार, 'मैं जीना चाहता हूं'

मासूम की पीएम मोदी से गुहार, 'मैं जीना चाहता हूं' 

ब्लड कैंसर से पीड़ित 11 साल के बच्चे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से अपने इलाज के लिए गुहार लगाई है. ब्लड कैंसर के कारण जिंदगी- मौत से लड़ रहे इस बच्चे ने प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है.अंश नाम के इस बच्चे ने चिट्ठी में लिखा है कि, “मैं सिर्फ 11 साल का हूं और दुनिया देखने के लिए जीना चाहता हूं.” आप को बता दें कि पिछले तीन साल से अंश इस बीमारी से पीड़ित है. अंश ने लिखा कि बीमारी के इलाज में आए बड़े खर्चे के लिए उसके परिवार वाले संपत्ति बेचने को मजबूर हैं.अंश ने बताया कि पैसे की कमी की वजह से उसका इलाज एलोपैथिक से नहीं बल्कि आयुर्वेदिक से किया जा रह है. इस बीमारी की वजह से परिवार वालों ने भी उम्मीद छोड़ दी है.आपको बता दें कि पिछले महीने दिल की बीमारी से पीड़ित छह साल की बच्ची ने प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिख कर इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग की थी. पीएमओ की तरफ से ये सहायता दी भी गई थी.

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +