व्यापम घोटाला, सुधीर शर्मा जमानत पर बाहर
व्यापम घोटाले की विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़े के अलग अलग मामलों में जुलाई 2014 से जेल में बंद खनन कारोबारी सुधीर शर्मा शुक्रवार शाम जेल की चार दीवारी से बाहर आ गया।आरोपी शर्मा को तीन मामलों में ऊपरी अदालत द्वारा एक साथ जमानत दिये जाने के बाद उसकी रिहाई का रास्ता साफ हो गया। जमानत मिलने की खबर पता लगते ही जहां जेल में मिठाई बांटी गई थी वहीं पूर्व मंत्री और घोटाले के आरोपी लक्ष्मीकांत शर्मा खुद भी मिठाई लेकर जेल पहुंचे थे। जमानत मिलने के बाद शाम सुधीर शर्मा को जेल से रिहा कर दिया गया। इस दौरान जेल परिसर में रिहाई से पहले ही आरोपी के पारिवारिक सदस्य, परिचितों सहित बड़ी संख्या में समर्थक जेल परिसर में जमा होना शुरू हो गये थे।

No comments:
Write comments