मध्यप्रदेश की मनीषा-प्रगति लाईं देश के लिए गोल्ड
जहां चाह होती है वहां राह बन ही जाती है, जीवन में आगे बढऩे और सफल होने को लेकर विश्वास अडिग हो तो कोई भी कठिनाई राह में रोड़ा बनकर लम्बे समय तक नहीं रह सकती है। यहां बात प्रदेश की उन दो खिलाड़ी बेटियों के लिए कही जा रही है, जो हाल ही में 8वें अंतरराष्ट्रीय जूनियर शॉटगन कप 2016 को अपने नाम कर भारत वापिस आई हैं। प्रदेश की मनीषा कीर और प्रगति दुबे ने कड़ी मेहनत से इसे अपने नाम किया है। दोनों की जोड़ी देश ने देश के लिए गोल्डमेडल लाकर देश के साथ मध्यप्रदेश का भी नाम बढ़ाया है। वहीं इस कामयाबी से पता चलता है कि सूबे का खेल विभाग प्रतिभाओं को प्रोत्साहन तथा उनके लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने में मामले में कोई कोताही नहीं बरत रहा है। जूनियर अंतरराष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली प्रदेश की ये दोनों बेटिया बहुत ही साधारण परिवार से आती हैं। इन्होंने फिनलेंड के ऑरिमशिला में आयोजित अंतरराष्ट्री जूनियर शॉटगन कप 2016 र्में रूस, इटली जैसे कई देशों की टीम को पछाड़ते हुए यह सफलता हासिल की है। वहीं दूसरी भारतीय शूटर कीर्ति गुप्ता ने भी इस ट्रैप ईवेंट में एकल और टीम दोनों में ही गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। एमपी स्पोट्र्स डिपार्टमेंट अथॉरिटी के खेल निदेशक ये दोनों प्रतिभाएं मंगलवार-बुधवार की रात ही भोपाल लौटी हैं। उन्होंने इनके बारे में बताया कि शुरू से ही यह दोनों अपने गेम को लेकर बहुत गंभीर रही हैं। उन्होंने कहा हमारी ओर से भी यही कोशिश की जाती रही है कि खिलाडिय़ों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने में कोई कोर कसर न रखी जाए। श्री जैन का यह भी कहना था कि हिस मध्यप्रदेश सरकार और विशेषकर हमारे विभाग की मंत्री महोदया श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया द्वारा लगातार खेलों के प्रोत्साहन के लिए विशेष प्रसास किए जा रहे हैं। इसी का परिणाम है कि प्रदेश के खिलाड़ी कई खेलों में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं।उल्लेखनीय है कि पिछले साल भी मनीषा और प्रगति ने जयपुर में आयोजित नेशनल ट्रेप शूटिंग चैम्पियनशिप व्यक्तिगत और टीम ईवेंट में भी गोल्ड मेडल जीता था। ये दोनों ही शूटर एमपी शूटींग अकेडमी की नियमित प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली खिलाड़ी हैं।

No comments:
Write comments