Thursday, 2 June 2016

नहीं रहे बॉलीवुड के गोल्डन भाई रज्जाक खान

नहीं रहे बॉलीवुड के गोल्डन भाई रज्जाक खान

गोल्डन भाई के नाम से मशहूर रज्जाक खान का बुधवार को निधन हो गया। रज्जाक को मंगलवार को ह्दयाघात हुआ था जिसके बाद उन्हें मुंबई के होली फैमिली अस्पताल में भर्ती कराया गया था।जानकारी के मुताबिक, रज्जाक खान ने मुंबई के बांद्रा में स्थित होली फैमिली अस्पताल में बुधवार को दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर आखिरी सांसें ली। उनके दोस्त अभिनेता शहजाद खान ने सोशल मीडिया पर एक फोटो साझा करते हुए लिखा, कार्डियक अरेस्ट के चलते मैंने अपने बड़े रज्जाक भाई को खो दिया है। उनके लिए प्रार्थना करें।उनके बेटे असद खान अभी क्रोएशिया में हैं। उनके आने का इंतजार किया जा रहा है। बेटे के आने के बाद गुरुवार शाम 4 बजे रज्जाक को नारियलवाड़ी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
रज्जाक ने सलमान, गोविंदा और शाहरुख खान के साथ कई कॉमेडी फिल्में की थीं। आखिरी बार उन्हें 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में देखा गया था। बॉलीवुड के मशहूर  कॉमेडियंस में गिने जाने वाले रज्जाक ने शाहरुख खान स्टारर 'बादशाह' (किरदार : माणिकचंद), सलमान खान स्टारर 'हैलो ब्रदर' (किरदार : निंजा चाचा) और गोविंदा स्टारर 'अंखियों से गोली मारे' (किरदार : टक्कर पहलवान) जैसी कई फिल्मों में काम किया है।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +