Thursday, 2 June 2016

पेट्रोल 2.58 रुपये, डीजल 2.26 रुपये प्रति लीटर महंगा, नई कीमतें लागू

पेट्रोल 2.58 रुपये, डीजल 2.26 रुपये प्रति लीटर महंगा, नई कीमतें लागू
1 जून से बढ़े हुए सर्विस टैक्स की मार तो आम आदमी पर पड़ने ही वाली है. पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के रूप में जेब को एक और झटका लगा है. आज आधी रात से पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ गए हैं. पेट्रोल के दाम जहां 2.58 रुपये प्रति लीटर बढ़ गए हैं वहीं डीजल की कीमतों में 2.26 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया हैतेल मार्केटिंग कंपनियां हर 15 दिनों में अंतर्राष्ट्रीय कच्चे तेल के दाम में उतार चढ़ाव का आकलन करती है और इसके आधार पर घरेलू बाजार में तेल के दामों में कटौती या बढ़ोतरी करतीं है. पिछली बार भी कंपनियों ने ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी की थी. इससे पहले 16 मई को पेट्रोल 83 पैसे प्रति लीटर महंगा किया गया था और डीजल के दाम में 1 रुपये 26 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी.देश के अन्य शहरों में देखें तो कोलकाता में पेट्रोल 68.46 रुपये प्रति लीटर, मुंबई में 70.18 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में 65.04 रुपये प्रति लीटर तक जा पहुंचे हैं. वहीं डीजल के दाम देखें तो कोलकाता में डीजल 56.13 रुपये प्रति लीटर, मुंबई में 59.21 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में 55.44 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं.दिल्ली में 16 मई को पेट्रोल 83 पैसे महंगा होकल 63.02 रुपया हुआ था और आज की 2.58 रुपये की बढ़त के बाद 65.60 रुपये प्रति लीटर हो गया है. वहीं डीजल के दाम दिल्ली में 53.93 रुपये प्रति लीटर हो गए हैंएनसीआर रीजन में पेट्रोल के दामों पर नजर डालें तो बढ़त के बाद ये फरीदाबाद में 65.70 रुपये प्रति लीटर, गुड़गांव में 65.57 रुपये प्रति लीटर, नोएडा में 68.55 रुपये और गाजियाबाद में 68.44 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. वहीं डीजल की कीमतें फरीदाबाद में 54.27 रुपये प्रति लीटर, गुड़गांव में 54.03 रुपये प्रति लीटर, नोएडा में 55.53 रुपये और गाजियाबाद में 55.42 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं.अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम फिर से बढ़ने के बाद गुरुवार को 7 महीने में पहली बार कच्चे तेल की कीमत 50 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई. इसके बाद तय माना जा रहा था कि ईंधन कीमतें देश में बढ़ेंगी. देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगभग वहीं पहुंच चुकी हैं, जहां 2014 में थी.

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +