शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार, 9 नए मंत्रियों ने ली शपथ
मध्यप्रदेश में तमाम अटकलों को विराम देते हुए गुरुवार शाम 5 बजे मंत्रीमण्डल का विस्तार हो गया । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज अपनी तीसरी पारी का बहुप्रतीक्षित पहला मंत्रिमंडल पुनर्गठन करते हुए अपने मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल के साथ 9 नये चहरों को जगह दी है। वहीं गृह एवं जेल मंत्री बाबूलाल गौर और पीडब्लयूडी मंत्री सरताज सिंह की मंत्रीमण्डल से बहार का रास्ता दिखाया गया है। दोनों ही मंत्रियों ने अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है । राज्यपाल रामनरेश यादव ने आज राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई ।जिन नए 9 मंत्रियों को मंत्रीमंडल में शमिल किया गया है, उनमें चार मंत्रियों को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है, और पांच मंत्रियों को राज्यमंत्री के दर्जा दिया गया है। मंत्रिमंडल में शामिल विधायकों में रुस्तम सिंह, बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस, ओमप्रकाश धुर्वे, छतरपुर विधायक ललिता यादव, ग्वालियर से विधायक जयभान सिंह पवैया, विजयराघवगढ़ से संजय पाठक, शाहपुरा के विधायक हर्ष सिंह, मुरैना से सूर्यप्रकाश मीणा और राजधानी भोपाल की नरेगा विधानसभा सीट से विधायक विश्वास सारंग को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। इनमें ओमप्रकाश धुर्वे, रूरस्म सिंह, अर्चना चिटनीस एवं जयभान सिंह पवैया को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है जबकि अन्य सभी को राज्यमंत्री बनाया गया ।75 साल से ज्यादा उम्र के मंत्रियों को दिखाया बहार का रास्तादिन भर चले घटनाक्रम के बाद बाबूलाल गौर और सरताज सिंह को मंत्रीमण्डल से बहार का रास्ता दिखाया गया है। शिवराज और प्रभारी महासचिव विनय सहस्त्रबुद्धे दोनों के घर उन्हें पहुंचे और हाईकमान का आदेश बताते हुए इस्तीफा देने के लिेए मनाया। वहीं सरताज सिंह का कहना है कि उन्होंने काम करने में कोई कमी नहीं की है। कम से कम हाईकमान को मेरी बात भी सुननी चाहिए। हालांकि काफी मनाने के बाद सरताज सिंह और बाबूलाल गौर ने अपना इस्तीफा मुख्य्मंत्री शिवराज सिंह चौहान को भेज दिया ।

No comments:
Write comments