पीएम मोदी 26 जून को करेंगे मन की बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 जून को देशवासियों के साथ अपने मन की बात साझा करेंगे। इस बार के प्रसारण में प्रधानमंत्री जनहित के कई मुद्दों पर अपने विचार जनता के सामने रखेंगे।हर महीने आकाशवाणी पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘मन की बात’ का विषय चुनने के लिए देश की आम जनता से सुझाव आमंत्रित किए गए हैंI प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम का यह 21वां संस्करण है। कार्यक्रम के लिए इस बार का विषय भी जनता के सुझावों के आधार पर ही चयनित किया जाएगा।टोल फ्री नम्बर 1800-11-7800 और ‘मेरी सरकार’ की वेबसाइट पर लोग अपने सुझाव 22 जून तक प्रधानमंत्री तक भेज सकते हैं। चुने हुए संदेशों को कार्यक्रम में भी शामिल किया जाएगा।

No comments:
Write comments