
जिसे दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन बताया जा रहा है, उसका आपके हाथ में आना इतना आसान नहीं है। भारतीय कंपनी रिंगिंग बेल्स ने फरवरी में सबसे सस्ते स्मार्टफोन फ्रीडम 251 को लांच किया था, जिसकी कीमत केवल 251 रुपए रखी गई थी।लेकिन इसे ग्राहकों के हाथ तक पहुंचने में चार महीने का समय लग गया। कंपनी ने इसे दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन बताया है। हाथ में लेने पर यह कुछ-कुछ ऐपल आईफोन 5 की तरह का एहसास देता है। इसकी कीमत के हिसाब से इसमें पाई जाने वाली विशेषताएं काफी प्रभावशाली हैं। इस फोन में आगे-पीछे दोनों तरफ कैमरे हैं।यह चार इंच (10।2 सेंटीमीटर) चौड़ा है। इसमें एक जीबी रैम है। इंटरनल स्टोरेज आठ जीबी है और एक्सपैंडेबल मेमोरी 32 जीबी तक है। फ्रीडम 251 में क्वाड-कोर प्रोसेसर इस्तेमाल किया गया है, जो फोन के ज्यादा इस्तेमाल होने की हालत में मदद करता है। जब फोन का इस्तेमाल कम होता है तो बैटरी का कम इस्तेमाल करता है।फ्रीडम 251 सफेद और काले रंग में उपलब्ध है। कंपनी का कहना है कि इस फोन का तैयार मॉडल सात जुलाई के बाद ही उपलब्ध हो पाएगा। सवाल उठता है कि क्या कंपनी लाखों मोबाइल फोन लोगों को मुहैया कराने में सक्षम है। कंपनी का दावा है कि वो ऐसा करने में सक्षम है।
No comments:
Write comments