SUBRAMANIAN SWAMY ने कहा, RBI GOVERNOR RAGHU RAM RAJAN को फौरन पद से हटाएं
बीजेपी सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन पर एक बार फिर हमला बोला और उनके खिलाफ छह आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उन्हें तत्काल इस पद से हटाया जाए। स्वामी ने आरोप लगाया कि राजन ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर लघु एवं मझोले उद्योगों को नुकसान किया। स्वामी ने कहा कि गवर्नर को ब्याज दर बढ़ाने और उसे ऊंचा रखने के नतीजों के बारे में समझना चाहिए थे। उन्होंने कहा कि उनकी यह नीति जानबूझकर थी, इसके पीछे मंशा राष्ट्र विरोधी थी।उन्होंने यह दावा भी किया कि राजन शिकागो विश्वविद्यालय के अपने ईमेल आईडी के जरिये गोपनीय और संवेदनशील वित्तीय सूचनाएं भेजते रहे हैं, जो असुरक्षित है। इसके अलावा वह सार्वजनिक तौर पर बीजेपी सरकार का अपमान करते रहे हैं।स्वामी ने कहा कि उन्होंने रिजर्व बैंक गवर्नर पर जो छह आरोप लगाए हैं, वे प्रथम दृष्टया सही हैं। ऐसे में राष्ट्रहित में राजन को तत्काल बर्खास्त किए जाने की जरूरत है। पीएम मोदी को एक पखवाड़े में लिखे दूसरे पत्र में स्वामी ने आरोप लगाया कि एक संवेदनशील तथा काफी ऊंचे सरकारी पद पर होने के बावजूद राजन अपने ग्रीन कार्ड के नवीकरण के उद्येश्य से बीच-बीच में अमेरिका की यात्राएं करते रहे हैं, जो नवीनीकरण के लिए अनिवार्य है।उन्होंने कहा कि रिजर्व बैंक गवर्नर का पद काफी ऊंचा होता है और इसके लिए देशभक्ति तथा राष्ट्र के प्रति बिना शर्त वाली प्रतिबद्धता की जरूरत होती है।

No comments:
Write comments