PRIME MINISTER MODI ने कहा अब बहुत तरक्की करेगा ASSAM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को यहाँ कहा कि असम में अब सर्बानंद सोनोवाल की अगुवाई में राज्य का तेजी से चहुंमुखी विकास होगा। क्योंकि
सोनोवाल जुझारू नेता हैं और देश का आदिवासी समुदाय उन पर नाज़ करता है।
प्रधानमंत्री ने प्रदेशवासियों को भरोसा दिलाया कि असम को हम कभी कोई कमी
महसूस नहीं होने देंगे। प्रधानमंत्री यहाँ सोनोवाल के नवगठित मंत्रिमंडल के
शपथ ग्रहण के बाद उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र
मोदी ने अपने संबोधन में असम की जनता को धन्यवाद दिया और कहा कि एक जुझारू
नेता असम का नेतृत्व करने जा रहा है। असम का भाग्य बदलने के लिए
सर्बानंद पूरी कोशिश करेंगे। पूर्वोत्तर के विकास के लिए असम केंद्र बिंदु
है। हम (केंद्र सरकार) तरक्की करने वाले सभी राज्यों का सहयोग करेंगे।
पूर्वी राज्य देश के विकास का भाग्य बदल सकते हैं। भारत का विकास संतुलित
होना चाहिए।उन्होंने कहा कि असम को हम कभी कोई कमी महसूस नहीं होने देंगे।
असम सरकार जितना दौड़ेगी, केंद्र सरकार उससे एक कदम आगे रहेगी।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत और आखिर में असमिया भाषा में जनता
का अभिवादन और आभार जताया। समारोह में तकरीबन एक लाख से ज्यादा लोगों की
भीड़ थी। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि असम में भाजपा को बहुमत देने के
लिए मैं हृदय की गहराइयों से धन्यवाद देता हूं। आपने जिस भरोसे के साथ
हमें जो जनादेश दिया है, उसे हम टूटने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि ये दो
साल देश के विकास के स्वर्णिम साल हैं। इस दौरान जन-जन तक सरकार का काम
पहुंचा है। अब असम की हर समस्या का तुरंत समाधान होगा। उन्होंने भी असम
सरकार को हर काम में मदद देने का ऐलान किया।इस मौके पर पंजाब के
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि अकाली दल भाजपा के साथ पहली पार्टी
थी जिसने गठबंधन बनाया। यह ताममेल आगे भी चलता रहेगा। चंद्रबाबू नायडू और
शिवराज सिंह चौहान ने भी समारोह को संबोधित किया। समारोह के अंत में
सर्बानंद सोनोवाल ने असम की जनता से किए गए वायदों को पूरा करने का आश्वासन
दिया।इस अवसर पर असम में पहली बार भारतीय जनता पार्टी विधायक दल के नेता
सर्बानंद सोनोवाल ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। एक भव्य समारोह में उनके
बाद हेमंत बिस्व सरमा, चंद्र मोहन पटवारी, केशव मोहंता, अतुल बोरा, रंजीत
दत्ता, परिमल सुक्रबैद्य, प्रमिला रानी ब्रह्मा, रिहोन दैमारी, पल्लव लोचन
ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

No comments:
Write comments