Wednesday, 25 May 2016

रोमांचक मुकाबले में GUJRAT LIONS को हराकर फाइनल में पहुंचा ROYAL CHALLENGER BANGLORE

रोमांचक मुकाबले में GUJRAT  LIONS  को हराकर फाइनल में पहुंचा ROYAL CHALLENGER BANGALORE


सदाबहार एबी डिविलियर्स ने अपनी दिलकश बल्लेबाजी का अद्भुत नजारा पेश किया जबकि इकबाल अब्दुल्ला ने सही समय पर अपनी आलराउंड क्षमता दिखाई, जिससे शीर्ष क्रम के धुरंधरों की नाकामी से एक समय बैकफुट पर पहुंचे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने गुजरात लॉयन्स को 4 विकेट से हराकर आईपीएल-9 के फाइनल में प्रवेश किया आरसीबी ने 159 रन के लक्ष्य के सामने बेहतरीन फॉर्म में चल रहे कप्तान विराट कोहली सहित चोटी के पांच विकेट 29 रन तक गंवा दिए थे, लेकिन डिविलियर्स ने 47 गेंदों पर पांच चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 79 रन बनाए। उन्होंने स्टुअर्ट बिन्नी (21) के साथ छठे विकेट के लिए 39 और अब्दुल्ला (25 गेंदों पर नाबाद 33) के साथ सातवें विकेट के लिए 91 रन की अटूट साझेदारी की, जिससे आरसीबी ने 18.2 ओवर में छह विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।विराट कोहली ने टॉस जीतकर लॉयन्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। इसके बाद आरसीबी के गेंदबाजों ने उसे स्वर्णिम शुरुआत दिलाई। कोहली ने दूसरा ओवर ही बाएं हाथ के स्पिनर अब्दुल्ला को सौंप दिया, जिन्होंने चार गेंद के अंदर दोनों सलामी बल्लेबाजों ब्रैंडन मैक्कुलम (1) और आरोन फिंच (4) को पैवेलियन भेजकर गुजरात लॉयन्स के खेमे में सनसनी फैला दी।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +