Sunday, 22 May 2016

जल स्त्रोंतों को बचाने PAHLAD PATEL, JAYANT MALIYA ने किया श्रमदान

जल स्त्रोंतों को बचाने PAHLAD PATEL, JAYANT MALIYA ने किया श्रमदान


जल है तो कल है इसलिये पानी को बचाने तथा जल स्त्रोतों के संरक्षण के संकल्प के साथ क्षेत्र में किये जा रहे सांसद प्रहलाद पटेल के लगातार कार्य को करने में एक और महत्वपूर्ण कडी स्थानीय विधायक एवं प्रदेश के वित्त मंत्री जयंत मलैया जुड जाने से कार्य में गति तीव्र होने तथा समय पर पूर्ण होने की आश अब लोगों में दिखलायी देने लगी है। दोनो नेता द्वय द्वारा नगर के ही एक प्राचीन दीवानजी की तलैया में श्रमदान करके जननेता एवं अपने कर्तव्य को पूरा करने की दिशा में कदम मिलकर आगे बढा दिया है।ज्ञात हो कि सांसद श्री पटेल ने गत बर्ष भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरूष कहे जाने वाले तथा देश के पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म दिवस से श्रमदान के रूप में प्रति सप्ताह निश्चित समय एवं दिन पर बेलाताल में साफ-सफाई को करना लगातार जारी रखा था। लोगों का हुजूम अपने आप जुडता गया और संकल्प में विकल्प को न तलाशने वाले श्री पटेल के इस अभियान को आज जन अभियान बनने में देर नहीं लगी। आज प्रदेश के कदवर मंत्री जयंत मलैया का इस अभियान में साथ तथा एक साथ नगर के अनेक सरोवरों में सफाई-गहरीकरण कार्य प्रारंभ होने से लोगों में प्रसन्नता की बात देखी जा रही है। आज हुये इस पवित्र कार्य में नगर के ही ग्राम हिरदेपुर सागर नाका, मछली पालन तालाब हाऊङ्क्षसग बोर्ड, किशन तलैया, सीता बावड़ी, फुटेरा तालाब हटा नाका के साथ-साथ इमलाई तालाब को पुर्नजीवित करने कार्य शुभारंभ हो गया। महत्वपूर्ण बात यह भी रही कि नवीन तालाबों के निर्माण के लिये भी प्रयास तेज कर दिये गये। श्री पटेल एवं मलैया ने किशन तलैया पहुंचकर कार्य प्रारंभ करने विधिवत भूमि पूजन किया उन्होंने कलेक्टर डॉ श्रीनिवास शर्मा से कहा यहां अतिक्रमण हटवायें जायें, इन्हें जगह दी जायेगी, सब व्यवस्थित हो जायेगा। सीता बावड़ी में पहुंचे और तालाब निर्माण के लिये भूमि पूजन किया। विदित हो कि यहां तहसीलदार मनोज श्रीवास्तव ने बताया सीतावावड़ी के पास 7 एकड़ भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करा कर तालाब निर्माण के लिये प्रदान कर दी गयी है।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +