Wednesday, 25 May 2016

सभी वर्गों की MODI GOVERNMENT के पारदर्शी सफलतम 2 YEAR : BJP

सभी वर्गों की MODI GOVERNMENT  के पारदर्शी सफलतम 2 YEAR : BJP
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार गांव, गरीब, किसान, युवा, मजदूर सहित सभी वर्गो के हितों की रक्षा और उनको समर्पित रही है। पिछले 2 वर्षो में मोदी सरकार ने पारदर्शिता के साथ जनता का भरोसा जीता है। हर क्षेत्र में मोदी सरकार ने ऐतिहासिक उपलब्धियां अर्जित की है।उन्होंने कहा कि पूर्व में यूपीए सरकार द्वारा किए गए भ्रष्टाचार के कारण विश्व में देश की बदनामी हुई। देश की तरक्की रूकी और अर्थव्यवस्था तथा रोजगार पर बुरा असर पडा। कांग्रेस के कार्यकाल में कोयला, दूरसंचार, खनन, पर्यावरण, रक्षा, रेल, खेल, सड़क इत्यादि हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार और घोटालों का बोलबाला रहा, जबकि मोदी सरकार ने देश को एक पारदर्शी एवं ईमानदार सरकार दी है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पारदर्शी नीतियों को अपनाकर सभी क्षेत्रों में सफलता प्राप्त की है।राकेश सिंह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी को यूपीए सरकार से विरासत में नीतियों के अभाव में बेपटरी अर्थव्यवस्था मिली। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने नीतियों को बदलकर बेपटरी अर्थव्यवस्था को सही रास्ते पर लाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने पिछले 2 वर्षो में हर वर्ग को जन धन योजना के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा कवच दिया है। हर वर्ग के लिए अलग अलग योजनाओं का क्रियान्वयन कर उन्हें विकास के नए मार्ग पर प्रशस्त किया है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने दो वर्षो के समय में देश के 21 करोड़ से अधिक लोगों को बैंकिग सेवाओं का लाभ दिया है। साथ ही 12 करोड़ से अधिक लोगों को सिक्योरिटी कवर और पेंशन की सुविधा दी। श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले 2 वर्षो में विश्व में देश का नाम रोशन किया है। विश्व पटल पर भारत की साख बढी है। उन्होंने जनता को पिछले 2 वर्षो में सामाजिक योजनाएं देकर राहत पहुंचाने का काम किया है। जिससे मोदी सरकार के प्रति जनता का विश्वास बढा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मोदी सरकार के प्रति जनता का बढता विष्वास खटक रहा है और वह मोदी सरकार के प्रति झूठ और तथ्यहीन प्रचार करने पर आमादा है, लेकिन देश की जनता कांग्रेस के कृत्यों को भलीभांति जानती है और यही कारण है कि विगत 5 राज्यों में हुए चुनाव में कांग्रेस को मुंह की खानी पीड़ी।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +