BHARTIYA JANTA PARTY(BJP) के राज में किसानों के हाथ खाली:JYOTIRADITYA MADHAVRAO SCINDIA
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि भाजपा के राज में किसानों के हाथ खाली हो गए है, जबकि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में किसानों के हाथ भरे हुए थे। श्री सिंधिया ने कहा कि भाजपा शासनकाल में महंगाई में जबरदस्त बढ़ोत्तरी हुई है जिससे आम जनता परेशान है।पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं मप्र कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरुण यादव ने बुधवार, 25 मई को घोड़ाडोंगरी विधानसभा के चिचोली में जनसभा को संबोधित किया। वे घोड़ाडोंगरी विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रतापसिंह उइके के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।श्री सिंधिया ने कहा की जब तक कांग्रेस की सरकार थी किसानों के हाथ भरे थे। जब से भाजपा की सरकार आई है किसान के हाथ खाली हो गए हैं। प्रदेश में सीहोर के शेरपुर में प्रधानमंत्री की सभा के लिए खेतों को साफ कर दिया गया था उसका ना तो कोई मुआवजा किसानों को दिया गया ऊपर से किसानों को परेशान किया गया।श्री सिंधिया ने कहा कि मुख्यमंत्री खुद को जनता का पुजारी कहते हैं और उसी जनता को लूटने का काम कर रहे हैं। पटवारी किसानों के खेत पर जाए बिना ही अपना प्राक्कलन सरकार को भेज देते हैं और हानि के आंकड़े भी किसान के जाने के बाद बदल कर कम कर देते हैं क्योंकि वे व्यक्ति विशेष के हित के लिए काम कर रहे हैं। क्या यही है जनता द्वारा जनता के लिए चुनी गयी सरकार? श्री सिंधिया ने पूछा कि क्या जनता के हित में काम करने वाली सरकारें ऐसे ही कार्य करती हैं?प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव ने अपने संबोधन में कहा कि क्या हकीकत में देश में अच्छे दिन आ गए हैं? अच्छे दिन तो आए हैं, तो जो दाल कांग्रेस के समय 55 रूपए किलो थी आज 160 रुपये कैसे हो गयी? 55 रुपये किलो जब दाल थी तब इसी भाजपा के हिसाब से मंगाई डायन हो गयी थी आज वही मंगाई इन्हें मौसी क्यों लग रही है?

No comments:
Write comments