Saturday, 28 May 2016

INDIA GATE पर MODI GOVERNMENT के दो साल का जश्न शुरू

INDIA GATE  पर MODI  GOVERNMENT  के दो साल का जश्न शुरू

केंद्र में नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार के दो साल पूरे होने के उपलक्ष्य में शनिवार को इंडिया गेट पर 5 घंटे का मेगा शो शुरू हो गया है। इसकी शुरुआत सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के प्रोग्राम से हुई। पहले उन्होंने `बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ` पर अपनी स्पीच दी। इसके बाद बच्चों के साथ इंट्रैक्टिव सेशन शुरू हुआ। सरकार की 'जरा मुस्कुरा दो' सीरीज के तहत इस मेगा शो में कई कल्चरल प्रोग्राम्स होंगे। इसे 'एक नई सुबह' नाम दिया गया है।अमिताभ बच्चन ने अपने सम्बोधन में कहा, ''देश की आबादी को पीछे ना ढकेला जाए, बल्कि उसे आगे लाया जाए। हमारी संस्कृति में महिलाओं को सबसे पूजनीय स्थान है। आइए हम सब मिलकर संकल्प करें कि तथाकथित अबला के अंदर वास करती सबला को खिलने दें और उसे देश की ताकत बनने का अवसर प्रदान करें। बल का अर्थ यदि पशु बल है तो स्त्री कमजोर है। यदि बल का मतलब आत्मबल से है तो पुरुष कभी स्त्री बराबरी नहीं कर सकता। ''
अमिताभ के सेशन के बाद नाहिद आफरीन ने रोजा फिल्म का गीत 'दिल है छोटा सा छोटी सी आशा...' गाया। ये गीत बेटियों के सपनों और उनकी उम्मीदों को डेडिकेटेड था।आज के कार्यक्रम को 10 सेगमेंट में डिवाइड किया गया है। इस दौरान अलग-अलग फील्ड में सरकार की तरफ से उठाए गए स्टेप्स पर मिनिस्ट्री की तरफ से प्रेजेंटेशन दिया जाएगा। प्रोग्राम की शुरुआत मोदी सरकार के अचीवमेंट्स को गिनाने वाले थीम सॉन्ग 'मेरा देश बदल रहा है...आगे बढ़ रहा है' से होगी। इसके साथ ही कई कल्चरल प्रोग्राम भी शोकेस किए जाएंगे।दूसरे हिस्से में शॉर्ट फिल्म के जरिए अलग-अलग मिनिस्ट्री के प्रोजेक्ट, स्कीम और अचीवमेंट को दिखाया जाएगा। साथ ही, यह भी बताया जाएगा कि इनसे लोगों को कैसे फायदा मिल रहा है। दिल्ली के अलावा देश के 6 और शहरों में ऐसे प्रोग्राम किए जा रहे हैं। इनमें शिलॉन्ग, मुंबई, विजयवाड़ा, जयपुर, करनाल और अहमदाबाद शामिल हैं।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +