Sunday, 22 May 2016

घोड़ाडोंगरी में जमने लगा दिग्गजों का रंग, शिवराज सिंह चौहान ने किया रोड शो

घोड़ाडोंगरी में जमने लगा दिग्गजों का रंग, शिवराज सिंह चौहान ने किया रोड शो



घोड़ाडोंगरी उपचॅनाव आज से अपनी पूरी रंगत में आने वाला है। भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के दिग्गज आज से यहां डेरा डाल रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज से यहां के चुनाव प्रचार में उतर गए हैं। वहीं कांग्रेस के दिग्गज भी कल से उपचुनाव में पसीना बहाते हुए नजर आएंगे। इस सब के बीच तेज गर्मी और लू को देखते हुए चुनाव आयोग ने भी लोगों की सुविधाओं के हिसाब से सख्त निर्देश जारी किए हैं। गौरतलब है कि कांग्रेस ने यहां से पूर्व मंत्री प्रताप सिंह उईके को उम्मीदवार बनाया है, वहीं भाजपा ने मंगल सिंह धुर्वे को टिकट दिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज शाम को घोड़ाडोंगरी पहुंच रहे हैं। वे लगातार दो दिन तक यहां रहेंगे। इस दौरान वे धुआंधार रोड शो करेंगे। सीएम का रोड शो आज मलाजपुर से शुरू होगा। यहां से वे मंडई, तारा, कानेगांव, गौदरी, टप्पा, चितली, जाथली, पाढ़र, नीमादानी, शाहपुर, मगडोह और भौंरा पहुंचेंगे। वे रात्रि विश्राम वहीं करेंगे और कल सुबह भी भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करेंगे।पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ इस उपचुनाव में प्रचार के लिए आ रहे हैं। वे सोमवार को यहां पर आएंगे। इस दौरान वे दिन भर में चार सभाएं लेंगे। कमलनाथ का प्रभाव इस क्षेत्र में खासा माना जाता है। उनकी सभाओं की व्यापक तैयारी पार्टी के लोगों ने की है। कमलनाथ का फिलहाल एक दिन का कार्यक्रम बना है, लेकिन स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता उन्हें मतदात के एक दिन पहले भी प्रचार के लिए लाने का प्रयास करेंगे।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +