Sunday, 22 May 2016

KIRAN BEDI NEW LIEUTENANT GOVERNOR OF PUDUCHERRY

KIRAN BEDI NEW LIEUTENANT GOVERNOR  OF PUDUCHERRY

भारतीय जनता पार्टी की ओर से दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार रहीं सामाजिक कार्यकर्ता किरण बेदी को केन्द्र शासित प्रदेश पुडुचेरी का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है।केन्द्र सरकार की सिफारिश पर रविवार को राष्ट्रपति ने उन्हें उपराज्यपाल नियुक्त किया। दिल्ली चुनाव में भाजपा की करारी हार के बाद पहली महिला आईपीएस किरण बेदी राजनीतिक सक्रियता से दूर थीं। दिल्ली चुनाव में भाजपा को महज 3 सीटें ही मिली थीं और बेदी खुद चुनाव हार गई थीं।उपराज्यपाल बनने के बाद किरण बेदी सरकार शुक्रिया अदा करते हुये कहा, ‘मैं इस जिम्मेदारी को निभाने लिए हरसंभव योगदान दूंगी। मैं देश की सेवा के लिए ही यहां हूं। मैं सरकार की शुक्रगुजार हूं कि मुझे ये जिम्मेदारी दी गई।’आज राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि किरण बेदी को तत्काल प्रभाव से पुडुचेरी का उपराज्यपाल नियुक्त किया जाता है।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +