सिंहस्थ के दौरान 21 क्विंटल से ज्यादा दूषित खाद्य सामग्री नष्ट की
सिंहस्थ महापर्व के दौरान खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन का अमला भी सतत् सक्रिय रहा। विभाग के अधिकारियों ने खाद्य सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सिंहस्थ के दौरान साढ़े छह हजार से ज्यादा परिसरों तथा ढाई हजार से ज्यादा होटलों का निरीक्षण किया। इस दौरान दूषित पायी गई 21 क्विंटल 47 किलोग्राम खाद्य सामग्री नष्ट करवायी गयी। पंचक्रोशी यात्रा के दौरान भी 22 क्विंटल से ज्यादा सढ़ी-गली दूषित खाद्य सामग्री नष्ट करवायी।खाद्य सुरक्षा प्रशासन के अधिकारी ने बताया कि पंचक्रोशी यात्रा अवधि में तथा सिंहस्थ के दौरान खाद्य पदार्थों के 101 लिगल नमुने लिये गये। इस दौरान CHLORINE की गोलियां भी वितरित की गई। विभाग की चलित खाद्य जांच प्रयोगशाला भी विगत 11 अप्रैल से 22 मई से संचालित की गई। प्रयोगशाला द्वारा 445 खाद्य प्रतिष्ठानों से 834 नमुने प्राप्त किये गये। इनमें मानव स्तर के 594 नुमने पाये गये।

No comments:
Write comments