Thursday, 26 May 2016

2 YEAR में ‘सबका साथ सबका विकास’ की विचारधारा हुई चरितार्थ : AMIT SHAH

 2 YEAR  में ‘सबका साथ सबका विकास’ की विचारधारा हुई चरितार्थ : AMIT SHAH  



   BHARTIYA JANTA PARTY LEADER AMIT SHAH ने गुरुवार को नरेन्द्र मोदी सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर उसे शुभकामना देते हुए कहा है कि सबका साथ, सबका विकास की विचारधारा चरितार्थ हो रही है और देश के विकास एवं प्रगति के नये मानदंड स्थापित हो रहे हैं।भाजपा अध्यक्ष ने TWITTER  संदेश में कहा, ‘देश में विकास और प्रगति के नए मापदंड स्थापित कर सबका साथ-सबका विकास की विचारधारा को चरितार्थ करते हुए निरंतर जनकल्याण को समर्पित केंद्र सरकार के उपलब्धिपूर्ण दो वर्ष पूरे हुए ।’ उन्होंने कहा कि इस अवसर पर करोड़ों गौरवान्वित भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से PM NARENDRA MODI एवं उनके मंत्रिमंडल को हार्दिक बधाई ।भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि 'हमारे मंत्रियों ने मैत्रीपूर्ण और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।'

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +