Sunday, 10 April 2016

कोल्लम में मंदिर हादसे पर राष्ट्रपति ,उप राष्ट्रपति ने शोक प्रकट किया

कोल्लम में मंदिर हादसे पर राष्ट्रपति ,उप राष्ट्रपति ने शोक प्रकट किया
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने केरल के मंदिर में लगी भीषण आग के कारण हुई लोगों की मौत पर संवेदनाएं जाहिर की हैं। राष्ट्रपति ने एक ट्वीट में कहा, ‘केरल के मंदिर में लगी आग में जानें चली जाने पर भारी मन से शोक व्यक्त करता हूं।’ राष्ट्रपति ने कहा, ‘राज्य सरकार और अन्य एजेंसियों से अपील करता हूं कि वे शोकाकुल परिवारों को सभी मदद और घायलों को चिकित्सीय मदद उपलब्ध करवाएं।’ कोल्लम के पास स्थित परवूर के पुत्तिंगल देवी मंदिर परिसर में आज तड़के आग लग जाने के कारण लगभग 102 लोगों की मौत हो गई और 350 से ज्यादा लोग घायल हो गए। मंदिर परिसर में चल रही आतिशबाजी से कुछ चिंगारियां निकलकर पटाखों और आतिशबाजी के सामान से भरे गोदाम में जा गिरी थीं। इसके बाद विस्फोट हो गया था।वही भारत के उप राष्ट्रपति एम हामिद अंसारी ने रविवार को केरल में कोल्लम ज़िले के पारावोर स्थित पुत्तिंगल मंदिर में अपने प्राण गंवाने वालों के प्रति गहरा दुख प्रकट किया है। उप राष्ट्रपति ने शोकग्रस्त परिवारों के प्रति हृदय की गहराइयों से संवेदना जताई। उन्होंने घायलों को शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दी।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +