Sunday, 10 April 2016

डॉक्टरों की टीम के साथ पीएम पुत्तिंगल मंदिर रवाना,घायलों से मिलने अस्पताल गए

डॉक्टरों की टीम के साथ पीएम पुत्तिंगल मंदिर रवाना,घायलों से मिलने अस्पताल गए
केरल के कोल्लम जिले के पुत्तिंगल देवी मंदिर में हुए हादसे की जानकारी लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कोल्लम रवाना हो गए है। पीएम मोदी अपने साथ पद्रंह डॉक्टरों की एक टीम भी लेकर गए है।
इससे पहले पीएम मोदी ने स्वयं ट्वीट कर हादसे के बाद की स्थिति की जानकारी के लिए मंदिर जाने की जानकारी दी थी। साथ ही पीड़ितों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मारे गए एवं घायलों को आर्थिक मदद देने की घोषणा की थी। पीएम के साथ गए सभी पद्रंह डॉक्टरों राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), राम मनोहर लोहिया और सफदरजंग अस्पताल के जुड़े हैं।साथ ही घायलों से मिलने और हादसे की जानकारी लेने के लिए पीएम मोदी अस्पताल भी गए है।
पीएम मोदी के केरल आगमन पर खुशी जाहिर करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री ओमान चांडी ने कहा कि उनके घटना स्थल पर आऩे से पहले ही केन्द्र सरकार ने हरसंभव मदद देने का आश्वासन दे दिया है। मंदिर परिसर पर घायल हुए लोगों के इलाज के लिए पर्याप्त रूप से सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात करते हुए चांडी ने कहा कि घायल लोगों को बेहतर मेडिकल सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। पीएम ने अफसरों को सख्त निर्देश दिए है कि उनके लिए कोई स्वागत प्रोटोकॉल का आयोजन न किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हादसे के बाद बुलाई गई कैबिनेट की आपात बैठक में इस हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। साथ ही मंदिर प्रशासन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। इसके अलावा उन्होंने मृतकों के परिजनों को दस लाख और गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को दो लाख का मुआवजा देने की घोषणा की है।इससे पहले पीएम मोदी ने राज्य पहुंचने से पहले ही यह आदेश दे दिया है कि उनके केरल आगमन पर किसी तरह की औपचारिकता की कोई जरूरत नहीं है बल्कि प्रशासन का पूरा ध्यान इस वक्त हादसे में घायल हुए लोगों के उपचार पर लगाना चाहिए। घायलों को सभी आवश्यक सहायता मुहैया कराने के लिए पीएम ने घायलों को हेलीकॉप्टर से तुरंत दूसरी जगह शिफ्ट करने का बी निर्दश भी दिया है। अपने संदेश में उन्होंने इस हादसे को बेहद दुखद बताया और सभी से घायलों के लिए तुरंत स्वस्थ होने की कामना करने की भी अपील की है।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +