Sunday, 10 April 2016

सिंहस्थ के दौरान 24 घंटे रहेगी पुलिस की कड़ी सुरक्षा, ढिलाई नहीं होगी बर्दाश्त कलेक्टर

सिंहस्थ के दौरान 24 घंटे रहेगी पुलिस की कड़ी सुरक्षा, ढिलाई नहीं होगी बर्दाश्त कलेक्टर
सिंहस्थ महाकुंभ को लेकर अनुविभाग की पुलिस पर 24 घंटे सुरक्षा को लेकर चौकन्नी रहेगी। उज्जैन वाले मार्ग पर सतत पहरा रहेगा और वाहनों की हर पल चैकिंग होगी। इसके लिए अलग से पाइंट बनेगा और यहां 6-6 घंटों की शिफ्ट के साथ पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगेगी जो 24 घंटे यहां ड्यूटी देंगे।इसके लिए अनुविभाग को जिले से 25 पुलिसकर्मियों का अलग से बल प्राप्त होगा। उज्जैन में आयोजित इस सदी के दुसरे कुंभ मेले को लेकर उज्जैन के आसपास जिलों में कानून व्यवस्था की स्थिति को सुदृढ़ बनाने की दृष्टि से युद्ध स्तर पर तैयारियां चल रही है। इसी के तहत जिले में भी प्रशासन पुलिस तथा रेलवे के समन्वय के साथ पूरी तैयारी में जुट गया है। कानून व्यवस्था के साथ ही आवास एवं पढ़ाव स्थलों को भी चिन्हित कर लिया गया है।कलेक्टर बी.चन्द्रशेखर ने सिंहस्थ 2016 महाकुम्भ की तैयारी हेतु जिले के पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सहित सभी डी.एस.पी., टी.आई. तथा विभाग प्रमुखों के साथ आज बैठक ली। बैठक में पुलिस अधीक्षक अविनाश शर्मा ने बताया कि उज्जैन जाने वालों वाहनों के लिये वर्तमान में 2 स्थानों पर चैकिंग पोस्ट तैयार कर ली गई है। रेल्वे विभाग ने कानून एवं व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस विभाग को पुरा सहयोग देने हेतु पत्र जारी कर दिये है। पत्रानुसार स्थानीय पुलिस प्रशासन, रेल्वे प्लेटफार्म सहित सभी प्रकार की व्यवस्थाओं में जी.आर.पी.के साथ मिलकर सहयोग करेगा।रेल्वे के प्रतिनिधियों से सिंहस्थ की तैयारियों के विषय में विस्तृत से चर्चा की गई। जिसें रेल्वे के अधिकारियों के द्वारा बताया गया कि रतलाम से उज्जैन मार्ग के लिये सात स्पेशल ट्रेन प्रारम्भ की जा रही है। जो सातों दिन सवारियों को लाना ले जाना करेगी। जबकि प्रतिदिन चलने वाली ट्रेन की संख्या चौदह है। इस प्रकार कुल 21 ट्रेन यात्रियों के लिये उपलब्ध रहेगी। अंतिम शाही स्नान के लिये नौ विशेष ट्रेन चलाने की व्यवस्था रेल्वे द्वारा करा ली गई है। ज्ञातव्य हैं कि एक टे्रन में लगभग सात हजार व्यक्ति आना - जाना करते है।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +