T20 वर्ल्ड कप में भारत-पाक मैच धर्मशाला नहीं, कोलकाता में होगा!
आईसीसी वर्ल्ड कप टी20 में भारत और पाकिस्तान के बीच 19 मार्च को होने वाला क्रिकेट मैच धर्मशाल की बजाय अब कोलकाता में कराया जा सकता है। गौर हो कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने धर्मशाला ने इस मैच को कराए जाने पर आपत्ति जताई थी, जिसके बाद अब मैच को हिमाचल प्रदेश में धर्मशाला के स्टेडियम की बजाय कोलकाता के ईडन गार्डन्स में शिफ्ट किया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार, इस संबंध में बुधवार शाम तक औपचारिक ऐलान किया जा सकता है। बीसीसीआई ने आज कहा है कि मैच कहां होगा, इस पर बुधवार शाम तक फैसला कर लिया जाएगा।दूसरी ओर, आईसीसी ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है, लेकिन बीसीसीआई के एक आला अधिकारी के अनुसार, मोहाली और बेंगलुरु की तुलना में कोलकाता में यह मैच होने की संभावना अधिक है। इससे पहले, कुछ मीडिया रिपोर्टों में यह खबर सामने आई कि पाकिस्तान ने धर्मशाला में मैच खेलने से इनकार कर दिया है और इसकी जगह कोलकाता या मोहाली में खेलने की इच्छा जताई है। पीसीबी का कहना है कि धर्मशाला में पाक टीम को खतरा है।

No comments:
Write comments