महिला दिवस पर PM मोदी ने महिलाओं की भूमिका को सराहा,किया सलाम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के मौके
पर ट्वीट कर महिलाओं को बधाई दी। उन्होंने महिलाओं की समाज में अहम भूमिका
को सराहा और उन्हें सलाम किया। मोदी ने ट्वीट में लिखा कि वे महिलाओं की
निपुणता को सलाम करते हैं। उन्होंने समाज में महिलाओं के अपरिहार्य योगदान
के प्रति आभार भी प्रकट किया। साथ ही नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के विकास के
लिए सरकार की योजनाओं का भी जिक्र किया।उन्होंने कहा कि 'बेटी
बचाओ, बेटी पढ़ाओ' से लेकर बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाओं तक उनकी
सरकार ने दृढ़ता दिखाई है। पीएम मोदी ने कहा कि सरकार की कौशल विकास के लिए
की जा रही पहल और मुद्रा बैंक देश की नारी शक्ति को सशक्त करने में योगदान
देगी। मोदी ने राजस्थान की मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता वसुंधरा राजे को
ट्वीट कर उनके जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया कि वसुंधरा राजे ने
राजस्थान को नई ऊंचाईंयों तक पहुंचाया है। उन्होंने राजस्थान का अद्भुत
विकास किया है।

No comments:
Write comments