Wednesday, 9 March 2016

JNU में गरजे कन्हैया,'कश्मीर में सुरक्षा के नाम पर हो रहे रेप!

JNU में गरजे कन्हैया,'कश्मीर में सुरक्षा के नाम पर हो रहे रेप!
जेएनयू (जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय) छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार भारतीय सेना के खिलाफ विवादित बयान देकर फंस गए है। इस बार उसके निशाने पर भारतीय सेना के जवान हैं जिनके खिलाफ उन्होंने आरोप लगाया है। कन्हैया ने कश्मीर का जिक्र करते हुए कहा है कि कश्मीर में सेना महिलाओं से बलात्कार करती है। सुरक्षा के नाम पर जवान महिलाओं का बलात्कार करते हैं। महिला दिवस (8 मार्च) के मौके पर बोलते हुए कन्हैया ने कहा कि कश्मीर में सेना महिलाओं पर अत्याचार करती है।साथ ही उसने मोदी सरकार को भी घेरने की कोशिश की। उसने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि चाहे उनकी आवाज दबाने की लाख कोशिशें हों, लेकिन वह डंके की चोट पर कहते हैं कि कश्मीर में सुरक्षा के नाम पर महिलाओं से बलात्कार होते हैं। कन्हैया ने हालांकि यह कहा कि वह सुरक्षाबलों का सम्मान करता है लेकिन जब उसने कश्मीर का जिक्र किया तो सेना पर आरोप लगाते हुए कह दिया कि वहां सेना बलात्कार करती है। उसने कहा कि हमारे आपस में मतभेद हैं लेकिन इस देश को बचाने और इस देश के संविधान को बचाने में हमारे कोई मतभेद नहीं है। हम आजाद हिन्दुस्तान में समस्याओं से आजादी के लिए संघर्ष कर रहे हैं।जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार को 12 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल दिल्ली हाईकोर्ट ने उसे छह महीने की अंतरिम जमानत पर रिहा कर दिया।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +