कई देशों में लगेगी पीएम मोदी की मोम की मूर्ति
प्रधानमंत्री
नरेन्द्र मोदी की उपलब्धियों को देखते हुए लंदन स्थित मैडम तुसाद म्यूजियम
सहित कई देशों में उनकी मोम की मूर्ति लगाने का फैसला किया गया है।
म्यूजियम के अधिकारियों के मुताबिक इस साल अप्रैल महीने में प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी की मोम की मूर्ति लगेगी।प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मोम की मूर्ति लंदन के मैडम तुसाद के साथ
सिंगापुर, बैंकॉक और हांगकांग में भी लगाई जाएगी। पीएम मोदी की उपलब्धियों
को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। पीएमओ ने एक अधिकारी ने बताया कि मैडम
तुसाद के कलाकार जब कुछ महीनों पहले दिल्ली आए थे तो उन्होंने पीएम मोदी से
मुलाकात कर मूर्ति बनाने के लिए पीएम मोदी के शरीर की नाप ली थी। म्यूजियम
में लगने वाली प्रतिमा में पीएम मोदी को क्रीम कलर के कुर्ते पायजामे में
हाथ जोड़े दिखाया जाएगा।
No comments:
Write comments