Thursday, 31 March 2016

ब्रसेल्स में भारतीयों को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

ब्रसेल्स में भारतीयों को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तीन देशों की यात्रा के पहले पड़ाव के तहत बुधवार सुबह बेल्जियम पहुंच गए। अपनी यात्रा के दौरान बेल्जियम में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों से भी मिलेंगे। वहां करीब 20 हजार भारतीय रहते हैं। उनमें बहुत सारे हीरा के व्यापार में लगे हैं।
बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में प्रधान मंत्री मोदी यूरोपीय संसद के सदस्यों, विद्वानों, बेल्जियम के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों और भारतीय मूल के लोगों और हीरा व्यापारियों की एसोसिएशन के बोर्ड के सदस्यों से भी मिलेंगेI पीएम मोदी एक सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे और भारतीय समुदाय के साथ बातचीत करेंगे। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक मोदी के इस संबोधन में करीब 5000 लोगों के शामिल होने का अनुमान है। यह आयोजन ब्रुसेल्स एक्सपो में रखा गया है। प्रधान मंत्री यूरोपीय संघ के नेतृत्व के साथ वैश्विक, क्षेत्रीय और द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करेंगेI प्रधान मंत्री मोदी की चर्चा का मुख्य विषय आतंकवाद के विरुद्द लड़ाई, आर्थिक सहयोग और व्यापार, विशेषकर वर्ष 2007 से लटके भारत-यूरोपियन फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (ऍफ़टीए) को अंतिम स्वरुप देने का होगा। वह अपने बेल्जियम के समकक्ष चार्ल्स माइकल से भी चर्चा करेंगेI प्रधान मंत्री 'मेक इन इंडिया' और 'स्मार्ट सिटीज' योजनाओं पर विशेष रूप से चर्चा करेंगेI यह शिखर सम्मेलन चार वर्ष के बाद हो रहा हैI पिछला सम्मेलन 2012 में भारत में आयोजित हुआ थाI बेल्जियम के प्रधान मंत्री के साथ श्री मोदी आर्यभट्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट अवलोकन विज्ञान के लिए टेलीस्कोप को भी रिमोट कंट्रोल द्वारा सक्रिय करेंगेI अपने एक वक्तव्य में प्रधान मंत्री ने कहा कि भारत-यूरोपियन यूनियन के संबंध सुदृढ़ हैं और समय की कसौटी पर खरे उतरे हैं I यूरोपियन संघ के भीतर बेल्जियम भारत का दूसरा बड़ा व्यापार भागीदार हैI प्रधान मंत्री ने कहा कि उनकी अपने समकक्ष के साथ वार्ता व्यापार बढ़ाने, निवेश और इस महत्वपूर्ण यूरोपीय संघ के सदस्य के साथ उच्च प्रौद्योगिकी साझेदारी पर केंद्रित होगीI

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +