Thursday, 31 March 2016

प्रधानमंत्री मोदी ने पाक के साथ समझौता किया: कांग्रेस

प्रधानमंत्री मोदी ने पाक के साथ समझौता किया: कांग्रेस
पाकिस्तान की जांच टीम को भारत आने की अनुमति देने पर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की है। कांग्रेस ने कहा कि भारत के लिए यह अत्यधिक शर्मनाक बात है।पठानकोट हमले की जांच के लिए भारत आई पाकिस्तान की संयुक्त जांच दल (जेआईटी) को विरोध का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने गुरूवार को इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “भारत की सीमा के अंदर पाकिस्तान के लोगों को आने की अनुमति देकर सरकार ने बहुत बड़ा समझौता किया है। हम यह महसूस करना चाहिए कि भले ही हम अतंरराष्ट्रीय स्तर पर दिखा रहे हों कि हम पाकिस्तान पर हमला कर रहे हैं, लेकिन हमने उन्हे भारत में आने की जगह दे दी है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उठाया गया एक शर्मनाक कदम है। हमने पाकिस्तान के साथ एख प्रकार का समझौता कर लिया है। जो कि एक बहुत बड़ी भूल है।“ पंजाब के पठानकोट हमले की तर्ज पर अब राजधानी दिल्ली में भी आतंकी हमले की साजिश रची जा रही है। सूत्रों के अनुसार दिल्ली के पांच सितारा होटल को दुबई से आए एक फोन में धमकी दी गई है कि पठानकोट की ही तरह दिल्ली में भी आतंकी हमला हो सकता है। हालांकि ख़ुफ़िया एजेंसियों ने अभी इस खबर की पुष्टि नहीं की है लेकिन दुबई से आई काल की जांच की जा रही है।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +