कारण बताओ नोटिस में निष्कासन की बात नहीं कन्हैया कुमार
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय से मिले कारण बताओं नोटिस में उनके निष्कासन का कोई उल्लेख नहीं किया गया है।कन्हैया कुमार ने मंगलवार को एक प्रेस वार्ता में कहा कि उन्हें विश्वविद्यालय से निष्कासित नहीं किया गया है। फरवरी माह में जेएनयू परिसर में लगे कथित देश विरोधी नारे के संबंध में विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने उन्हे एक कारण बताओं नोटिस जारी किया है और मामले की जांच कर रही कमेटी के सामने बुधवार शाम पांच बजे तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया हैं।उन्होंने कहा कि जेएनयू छात्रसंघ देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ रहा है। इसके लिए विश्वविद्यालय के छात्र दिल्ली के मंडी हाउस से संसद मार्ग तक एक मार्च निकाल रहे हैं। उनकी मांग है कि राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के आधार पर दोषी पाए गए छात्रों को छोड़ा जाए। इसके साथ ही सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए एवं विश्वविद्यालय में छात्रों के साथ जाति के नाम पर हो रहे भेदभाव को रोकने के लिए ‘रोहित एक्ट’ नामक एक कानून लाया जाए।

No comments:
Write comments