स्मृति ईरानी के डिग्री विवाद पर कोर्ट ने डीयू से मांगे रिकॉर्ड
दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने बुधवार को दिल्ली विश्वविद्यालय को केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी के शैक्षिक योग्यता के रिकॉर्ड प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।जानकारी हो कि स्मृति ईरानी पर आरोप है कि पिछले दो चुनावों के हलफनामों में उन्होंने जो जानकारी दी है वह आपस में मेल नहीं खा रही है। इनमें से हलफनामे में उन्होंने ने खुद को बीकॉम बताया है तो दूसरे में बीए पास होने की बात कही है।2014 में हुए लोकसभा चुनावों में कथित रूप से चुनाव आयोग के हलफनामे में शैक्षिक योग्यता के बारे में गलत जानकारी देने पर स्मृति ईरानी के खिलाफ दायर याचिका की सुनवाई के दौरान अदालत ने दिल्ली विश्वविद्यालय ईरानी के स्नातक में दाखिले से जुड़े सभी दस्तावेश पेश करने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई आगामी 03 मई को होगी।

No comments:
Write comments