Freedom251 का नहीं है रजिस्ट्रेशन, दूर संचार मंत्री ने दिए जांच के अादेश!
दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन देने के नाम पर लोगों को बेवकूफ बनाया जा रहा है। देश में जो भी प्रोडक्ट बेचे जाते हैं, उनका रजिस्ट्रेशन ब्यूरो आॅफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआर्इएस) में किया जाता है। यहां से सर्टिफिकेशन लेने के बाद ही कोई प्रोडक्ट लांच किया जा सकता है।दूर संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि सबसे सस्ते स्मार्टफोन फ्रीडम 251 के बारे में कई शिकायतें मिली हैं। इन्हें सज्ञान में लेते हुए उन्होंने जांच के आदेश दे दिए हैं। बीआईएस की वेबसाइट पर अभी रिंगिंग बेल्स के फ्रीडम 251 स्मार्टफोन को लिस्ट नहीं किया गया है। बीआईएस की वेबसाइट पर जाकर मोबाइल को तलाश करने की कोशिश की, लेकिन इस नाम से कोई भी मोबाइल लिस्ट नहीं हो पाया। इससे साफ होता है कि कंपनी लोगों को बेवकूफ बना रही है। सोशल मीडिया के साथ ही अब एक्सपर्ट भी कंपनी के दावे पर सवाल उठा रहे हैं।फोन बुक करने से पहले कंपनी वेबसाइट फ्रीडम251 डॉट कॉम पर ग्राहकों का रजिस्टे्रशन कर रही है। रजिस्ट्रेशन होने के 48 घंटे के भीतर कंपनी आपके ई-मेल आईडी पर भुगतान का लिंक भेजेगी। एक ई-मेल आईडी से केवल एक ही फोन की बुकिंग की जा सकती है। फ्रीडम251 की कीमत को लेकर उठ रहे सवालों के बीच दूरसंचार मंत्रालय ने पाया है कि इस तरह के फोन की लागत 2300 रुपए होगी। सूत्रों के मुताबिक मंत्रालय ने इसका विश्लेषण किया है और पाया है कि ऐसे फोन को 2300 रुपए में बनाया जा सकता है। हालांकि, उसने इस मामले में कंपनी के खिलाफ कोई कार्रवाई करने से इनकार कर दिया।

No comments:
Write comments