ब्रैंडन मैकुलम ने रचा इतिहास,अंतिम टेस्ट को बनाया यादगार!
न्यूजीलैंड के कप्तान ब्रैंडन मैकुलम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन सिर्फ 54 गेंद में शतक जड़ा जो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास का सबसे तेज शतक है।उन्होंने अपने अंतिम टेस्ट को यादगार बना दिया है। अपने 101वें टेस्ट में मैक्कलम ने टेस्ट इतिहास का सबसे तेज़ शतक जड़ दिया।उन्होंने विवियन रिचर्ड्स और मिस्बाह-उल-हक का 56 गेंद में शतक का रिकॉर्ड तोड़ा।विव रिचर्ड्स ने जहां यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के खिलाफ़ एंटिगुआ में 1985-86 में बनाया था, वहीं मिस्बाह उल हक ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ यह रिकॉर्ड 2014-15 में अबु-धाबी में बनाया था।संन्यास ले रहे मैकुलम के करियर का यह अंतिम टेस्ट है।इस दौरान मैक्कलम ने टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। उनके नाम अब 106 छक्के हैं। उन्होंने एडम गिलक्रिस्ट के 100 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ा। मैक्कलम अपने डेब्यू से अभी तक लगातार 101 टेस्ट खेलने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर चुके हैं।टेस्ट मैचों में भारत की ओर से सबसे तेज शतक का रिकार्ड कपिल देव के नाम दर्ज है। कपिल ने 1986-87 में कानपुर में श्रीलंका के खिलाफ 74 गेंदों में शतक लगाया था।

No comments:
Write comments