अरुणाचल में राष्ट्रपति शासन खत्म, कलिखो पुल बने नए मुख्यमंत्री!
उच्चतम न्यायालय की ओर से नई सरकार के गठन का रास्ता साफ किए जाने के बाद अरूणाचल प्रदेश में राष्ट्रपति हटा लिया गया और अब कलिखो पुल अरुणाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं।बीते करीब एक महीने से राज्य में सियासी अस्थिरता का माहौल थासुप्रीम कोर्ट ने राज्य में यथास्थिति का फैसला वापस ले लिया था जबकि इससे पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को अरुणाचल प्रदेश से राष्ट्रपति शासन हटाने की सिफारिश की थी। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने अरूणाचल प्रदेश से राष्ट्रपति शासन हटाने की केद्रीय मंत्रिमंडल की अनुशंसा को स्वीकृत प्रदान कर दी।कैबिनेट ने बीते बुधवार को अरुणाचल प्रदेश से राष्ट्रपति शासन हटाने की सिफारिश की थी।केंद्र ने जब राष्ट्रपति शासन हटाने की अनुशंसा की तो कांग्रेस ने सर्वोच्च अदालत का रूख किया और 14 बागी विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने से संबंधित न्यायिक एवं विधायी रिकॉर्ड की छानबीन किए जाने तक राज्य में यथास्थिति बरकरार रखने का आदेश आया था।

No comments:
Write comments