Thursday, 18 February 2016

मैहर उपचुनाव में भाजपा के नारायण त्रिपाठी जीते,कांग्रेस ने बताया दुरुपयोग की जीत!

मैहर उपचुनाव में भाजपा के नारायण त्रिपाठी जीते,कांग्रेस ने बताया दुरुपयोग की जीत!

मैहर उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी नारायण त्रिपाठी ने 28281 मतों से जीत दर्ज की। आखिरी 21वें राउंड में भाजपा को कुल 82658 वोट और कांग्रेस को 54377 वोट मिले। इस दौरान पहली बार भाजपा ने धतूरा पोलिंग जीत ली है। वहीं सपा प्रत्याशी रामनिवास उर्मलिया के गृह ग्राम भेड़ा में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा।करीब एक बजे कांग्रेस प्रत्याशी मनीष पटेल मतगणना स्थल से अपने घर वापस लौट गए थे। पटेल अपने गृह ग्राम यदुवरी नगर से केवल 50 वोटों से आगे रहे। यहां कांग्रेस को 250 वोट मिले और भाजपा को 200 वोट।भाजपा प्रत्याशी नारायण त्रिपानी ने मैहर चुनाव मतगणना में मिली बढ़त को सीएम शिवराज सिंह चौहान के प्रदेश में किए गए अच्छे कार्यों का नतीजा बताया है। वही मैहर विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने इसे प्रशासनिक मशीनरी के दुरुपयोग व धन-बल की जीत करार दिया है।यादव ने कहा कि जनता का निर्णय हमें शिरोधार्य है, लेकिन भाजपा और राज्य सरकार द्वारा जबरिया हथियाई गई जीत को लेकर आजमाई गई करतूतों का जवाब भी उसे जनता को देना होगा।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +