Monday, 22 February 2016

वाराणसी पहुंचे नमो,दीक्षांत समारोह में करेंगे शिरकत!

वाराणसी पहुंचे नमो,दीक्षांत समारोह में करेंगे शिरकत!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने लोकसभा क्षेत्र वाराणसी पहुंचे, जहां वह 15वीं सदी के दलित कवि श्री रविदास के जयंती समारोहों में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा वह काशी हिंदू विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगे।कोलकाता में गौडिया मठ के शताब्दी समारोह का उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी वाराणसी पहुंचे। हवाई अड्डे पर उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक और उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव एवं बीजेपी के कई नेताओं ने उनकी अगवानी की।प्रधानमंत्री सुबह में रविदास मंदिर का दौरा करेंगे। इस आध्यात्मिक मंदिर का दलितों के दिल में विशेष स्थान है। यहां वह आयंगर (सामूहिक रसोईघर में तैयार भोज) में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री 'रविदास' संप्रदाय के प्रवासी भारतीयों से भी मुलाकात कर सकते हैं मंदिर में कुछ समय बिताने के बाद पीएम मोदी बीएचयू जाएंगे, जहां वह दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगे। इससे पहले विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने प्रधानमंत्री को मानद डॉक्टरेट की उपाधि से विभूषित करने की इच्छा जताई थी। हालांकि पीएम मोदी ने इस पेशकश को ठुकरा दिया।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +