कमलनाथ का भाजपा सरकार पर निशाना, बीजेपी ने करवाई लोगों की हत्याएं!
कमलनाथ ने बीजेपी पर जमकर बार किया ,उन्होंने कहा व्यापमं घोटाले से बचने के लिए भाजपा सरकार ने हत्याएं कराई कहा कि पिछले 12 वर्षों से काबिज भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ी है। किसी को रोजगार नहीं मिला,युवा रोजगार के लिये परेशान हैं।बड़े बड़े इनवेस्टर मीट होने के बाद भी प्रदेश में एक भी उद्योगों की स्थापना नहीं हुई। प्रदेश में 12 वर्षों से शिवराज की सरकार है, इन 12 वर्षों में भाजपा सरकार ने क्या किया। व्यापमं के माध्यम से प्रदेश सरकार ने युवाओं को ठगा है। भाजपा सरकार ने लोगों की हत्याएं करवाईं हैं।केन्द्रीय मंत्री कमलनाथ ने मैहर विधानसभा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मैहर का उपचुनाव प्रदेश के फैसले का चुनाव है। यह चुनाव आने वाले 2018 में प्रदेश की सरकार तय करेगा। स्टार प्रचारक के रूप में कमलनाथ ने मैहर के नादन, बदेरा और घुनवारा में जनसभाएं की। फिल्म स्टार नगमा ने मैहर में रोड शो किया। सभा के दौरान कमलनाथ ने कहा कि मैहर का उप चुनाव आने वाली पीढ़ियों का भविष्य तय करेगा, यह उप चुनाव प्रदेश के फैसले का उपचुनाव है। इसलिए वोट देने के पहले एक बार विचार करना जरुरी हैपूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि व्यापमं घोटाले से बचने के लिये प्रदेश सरकार ने युवाओं के लिये कुछ नहीं किया। किसान,मजदूर, युवा परेशान हैं। ये सरकार भ्रष्टाचार करने,लूटने के अलावा कुछ नहीं कर रही है। प्रदेश में अराजकता का माहौल है। मतदाताओं से अपील करते हुए कमलनाथ ने कहा कि गरीब, किसान, मजदूर, महिला, युवा सभी वोट देने के पहले एकबार सोचें जरूर।अब प्रदेश की सरकार लोगो के हाथ में है

No comments:
Write comments