भारत-नेपाल ने किए 9 समझौतों पर हस्ताक्षर,मोदी और ओली के बीच हुई वार्ता!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके नेपाली समकक्ष केपी शर्मा ओली के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल स्तरीय वार्ता में नौ समझौतों पर हस्ताक्षर हुए जिसमें व्यापार और नेपाल के राजनीतिक हालात सहित परस्पर हित के कई मुद्दे शामिल थे।नेपाल के प्रधानमंत्री भारत की 6 दिन की यात्रा पर हैं। उनके साथ उनकी पत्नी राधिका शाक्य, उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री कमल थापा, वित्त मंत्री विष्णु पौडयाल, उर्जा मंत्री तोप बहादुर रायमजी और गृह मंत्री शक्ति बसनेट सहित अन्य भी आए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली का हैदराबाद हाउस में स्वागत किया।’ मोदी और ओली ने बातचीत के दौरान द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं का जायजा लिया। इससे पहले नेपाली प्रधानमंत्री का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया जहां पीएम मोदी भी मौजूद थे।इस दौरान ओली ने उनसे कहा कि नेपाल भारत का एक ‘भरोसेमंद’ दोस्त है और हमेशा बना रहेगा। भूकंप के बाद पुनर्निर्माण के लिए 25 करोड़ डॉलर के भारतीय अनुदान के उपयोग,नेपाल के तराई क्षेत्र में सड़क के बुनियादी ढांचे के सुधार, सांस्कृतिक साझेदारी, काकरबित्ता बांग्लाबांध कॉरिडोर के माध्यम से नेपाल और बांग्लादेश के बीच पारगमन,विशाखापत्तनम बंदरगाह का संचालन और विशाखापत्तनम से तथा यहां के लिए रेल परिवहन का संचालन।नेपाल की स्थिरता से भारत की सुरक्षा जुड़ी हुई है। नेपाल में शांति, स्थिरता, समृद्धि हमारा साझा लक्ष्य है।

No comments:
Write comments