एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग,भुगतान अब होगा ऑनलाइन !
अब घरों में उपयोग होने वाले एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग ही नहीं, बल्कि भुगतान भी ऑनलाइन कर सकेंगे। इस सुविधा की शुरुआत रविवार को पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने की। उन्होंने यह भी बताया कि अगले तीन साल में दस करोड़ नए एलपीजी कनेक्शन का लक्ष्य रखते हुए तेल मार्केटिंग कंपनियां ईएमआइ यानी मासिक किश्तों पर नए कुकिंग गैस बेचने पर विचार कर रही हैं। ठीक वैसे ही जैसे अन्य कंज्यूमर ड्यूरेबल बेचे जाते हैं।सुविधा के तहत ऑनलाइन बुकिंग एवं भुगतान कर देने से ग्राहकों का समय बचेगा। इससे नकदी व खुले पैसों की समस्या से भी मुक्ति मिलेगी। नई व्यवस्था लागू होने से डीलर एवं ग्राहक के बीच पारदर्शिता बढ़ेगी। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने वर्ष 2016 को ग्राहक वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय किया है। इसके तहत ग्राहकों की सुविधाएं बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।सुविधा का शुभारंभ करने के बाद प्रधान ने कहा कि मंत्रालय ने 2018 तक 10 करोड़ नए एलपीजी ग्राहक जोड़ने का लक्ष्य रखा है। यह लक्ष्य पूरा होने पर देश के 75 फीसद घरों में एलपीजी कनेक्शन पहुंच जाएगा। प्रधान के अनुसार, देश में करीब पांच लाख महिलाओं को घरेलू प्रदूषण के कारण जान गंवानी पड़ती है। इसे ध्यान में रखते हुए सरकार ने गरीब घरों तक भी एलपीजी सिलेंडर पहुंचाने का निश्चय किया है। इस योजना के तहत जो लोग करीब 3200 रुपये देकर गैस कनेक्शन नहीं ले सकते, उन्हें ये कनेक्शन आधे दाम पर उपलब्ध कराए जाएंगे। यहीं नहीं, गैस कनेक्शन एवं चूल्हा किश्तों पर भी उपलब्ध कराने की योजना तैयार की जा रही है।

No comments:
Write comments