अमित शाह का दोबारा बीजेपी अध्यक्ष बनना तय
दिल्ली के बाद बिहार विधानसभा चुनाव हारने के बाद बीजेपी के वर्तमान राष्ट्रीय अमित शाह को लेकर कई बातें कहीं जा रही थीं. अब सूत्रों के मुताबिक उनका दोबारा बीजेपी अध्यक्ष बनना तय बताया जा रहा है. आपको बता दें कि जनवरी के आखिर में चुनाव होना है.बीजेपी अध्यक्ष का चुनाव जनवरी के आखिरी हफ्ते में होना है. 14 जनवरी तक आधे से अधिक राज्यों के संगठन चुनाव पूरे हो जायेंगे. राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए 29 राज्यों में से 15 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष चुने जाना ज़रूरी है. 14 जनवरी के बाद पार्लियामेंट्री बोर्ड अध्यक्ष के चुनाव की तारीख तय करेगी. निर्वाचन अधिकारी तारीख की घोषणा करेंगे. अमित शाह का दोबारा अध्यक्ष चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है.

No comments:
Write comments