Tuesday, 5 January 2016

मोदी की जगह अगर मैं होता तो जेटली को हटा देता केजरीवाल

मोदी की जगह अगर मैं होता तो जेटली को हटा देता केजरीवाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपना हमला तेज करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज कहा कि अगर वह उनकी जगह होते तो वित्त मंत्री अरूण जेटली को तत्काल हटा चुके होते।दिल्ली और जिला क्रिकेट एसोसिएशन में कथित अनियमितताओं को लेकर ताजा हमला करते हुए केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘अगर मैं श्री नरेंद्र मोदी जी की जगह होता तो जेटली जी को तत्काल हटा देता।’ प्रधानमंत्री के साथ ही भाजपा ने जेटली का भी समर्थन किया है। जेटली के प्रति मजबूत एकजुटता दिखाते हुए मोदी ने कल कहा था कि कांग्रेस फर्जी आरोप लगा रही है और जेटली उसी तरह बेदाग साबित होंगे, जैसे लालकृष्ण आडवाणी हवाला मामले में हुए थे।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +