Tuesday, 5 January 2016

देश भर में शानदार आतिशबाजी से किया नए साल का स्वागत

देश भर में शानदार आतिशबाजी से किया नए साल का स्वागत

नया साल मंगलमय हो साल 2016 को वेलकम करने के लिए पूरी दुनिया में सेलिब्रेशन शुरू हो चुका है. ऑस्ट्रेलियाई शहर सिडनी के ऑपेरा हाउस, हार्बर ब्रिज और न्यूजीलैँड के ऑकलैंड में स्काई टावर पर लोगों ने जश्न मनाया. जापान के टोक्यो में मशहूर ‘टोक्यो टावर’ के सामने लोगों ने बैलून छोड़े.हार्बर ब्रिज और ऑपेरा हाउस में हजारों लोगों की मौजदूगी में 15 मिनट तक आतिशबाजी होती रही. पूरे देश में न्यू ईयर का सेलिब्रेशन जमकर मनाया जा रहा है.जम्मू कश्मीर के राज्यपाल एन एन वोहरा और मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने आज राज्य के लोगों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी.अपने संदेश में, राज्यपाल ने मार्च में पीडीपी-भाजपा सरकार के गठन को राज्य के राजनीतिक विकास में एक महत्वपूर्ण चरण के रूप में रेखांकित किया.उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर आतंकवाद से जुड़ी हिंसा और सुरक्षा स्थिति नियंत्रण में बनी रही. उन्होंने सीमा के नजदीक संघर्ष विराम के बार-बार उल्लंघनों से उत्पन्न होने वाली विभिन्न कठिनाइयों और सीमा पार से होने वाली अन्य घटनाओं का सामना करने को लेकर वहां रहने वाले लोगों के धर्य की सराहना की. राज्यपाल ने लोगों को सुनहरे और खुशहाल नव वर्ष की शुभकामनाएं दी और प्रार्थना की कि 2016 में सरहद पर शांति बनी रहेगी जिससे राज्य में प्रगति और समृद्धि की शुरूआत होगी.दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज करवा रहे मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने भी राज्य के लोगों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी और उनके कल्याण और समृद्धि के लिए प्रार्थना की.इस बीच, संसद सदस्य और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने भी नव वर्ष की पूर्व संध्या पर लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं.
नव वर्ष के अवसर पर उत्तरी कमांड के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा ने भी जम्मू कश्मीर के लोगों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं.

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +