Tuesday, 5 January 2016

नये साल की शुरूआत के साथ हरिद्वार अर्धकुंभ शुरू, पहला स्नान 14 जनवरी को

नये साल की शुरूआत के साथ हरिद्वार अर्धकुंभ शुरू, पहला स्नान 14 जनवरी को

नये साल की शुरूआत के साथ ही हरिद्वार में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ अर्धकुंभ की शुरूआत हो गयी। लेकिन चार माह चलने वाले इस अर्धकुंभ का पहला स्नान 14 जनवरी (मकर संक्रांति) को होगा।अर्धकुंभ मेले के पुलिस उपमहानिरीक्षक जी.एस. मर्तोलिया ने बताया, "इस मौके पर दोपहर हर की पौडी स्थित ब्रहकुण्ड में गंगा आरती और गंगा पूजन किया गया तथा अर्धकुंभ मेले के सकुशल आयोजन की प्रार्थना की गयी।" लैंगिक भेदभाव के विरोध में 26 जनवरी को 400 महिलाएं करेंगी शनि शिंगनापुर मंदिर में प्रवेशअर्धकुंभ में होंगे कुल 10 स्नानजनबरी से अप्रैल तक चलने वाले इस अर्धकुंभ में 14 अप्रैल को होने वाले मुख्य स्नान सहित 10 स्नान होंगे। पहला स्नान 14 जनवरी को जबकि आखिरी स्नान 22 अप्रैल को होगा।उत्तराखंड सरकार को उम्मीद है कि अर्धकुंभ के दौरान देश-विदेश से पांच से सात करोड़ श्रद्धालु गंगा स्नान के लिये हरिद्वार पहुंचेंगे।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +