Wednesday, 23 December 2015

दिल्ली में बीएसएफ का सुपरकिंग विमान क्रैश,PM मोदी ने जताया शोक

दिल्ली में बीएसएफ का सुपरकिंग विमान क्रैश,PM मोदी ने जताया शोक

दिल्ली से रांची जा रहा बीएसएफ (सीमा सुरक्षाबल) का चार्टर विमान हादसे का शिकार हो गया है. विमान में पायलट और को-पायलट के साथ कुल 10 लोग सवार थे. इस हादसे में इन सभी दस लोगों की मौत हो गई है.ये हादसा दिल्ली एयरपोर्ट के करीब ही शाहबाद रेलवे स्टेशन के पास हुआ. इस विमान में बीएसएफ की इंजीनियरिंग टीम के सात लोग सवार थे.बीएसएफ के मुताबिक विमान ने सुबह 9.37 मिनट पर दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट के रनवे नंबर 28 से से उड़ान भरी थी, लेकिन तकनीकी खराबी के बाद अगले पांच मिनट में ही हादसे का शिकार हो गया. हादसे के बाद मौके पर विमान का मलबा काफी दूर तक फैल गया. विमान में आग लगने की वजह से आसमान में धुएं का गुब्बार देखा गया. जहां हादसा हुआ है वहां पास से चालू सड़क गुजरती है और करीब में ही खाली मैदान भी है.हादसे के तुरंत बाद मौके पर एंबुलेंस और दमकल की गाड़ियां भेजी गईं, आग बुझाई गई. लेकिन किसी भी जान को बचाया नहीं जा सका.स चार्टर विमान ने सुबह 9.37 मिनट पर उड़ान भरी, जैसे ही विमान ने उड़ान भरी, तकनीकी खराबी पाई गई और उसे वापिस एयरपोर्ट पर लैंडिग की कोशिश की गई, तभी ये विमान एयरपोर्ट के पास ही क्रैश कर गया.विमान के उड़ान भरने के तीन मिनट बाद पायलट ने एटीएस (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) से संपर्क किया और तनीकी खराबी की बात बताई. एटीएस की तरफ से वापस लैंडिंग करने के लिए कहा गया. विमान को रनवे नंबर 10 पर लैंड करने का आदेश दिया गया. जब विमान रनवे नंबर 10 की तरफ बढ़ रहा था तब भी ये हादसे का शिकार हो गया.इस विमान को सुपरकिंग विमान कहा जाता है और इस विमान का इस्तेमाल वीआईपी मूवमेंट के लिए भी किया जाता है.
बीएसएफ के पूर्व एडीजी पीके मिश्रा का कहना है कि जो विमान हादसे का शिकार हुआ है वह काफी पुराना सुपरकिंग विमान था. इसे बीएसएफ के एयरविंग से निकाल देना चाहिए था.ये भी जानकारी मिली है कि इस विमान को बीएसएफ एयरविंग में 1982 में शामिल किया गया था. ये विमान पुराना और काफी जर्जर हालत में था.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां बीएसएफ के एक विमान की दुर्घटना में 10 लोगों की मौत पर दुख प्रकट किया और कहा कि मृतकों के परिवारों के साथ उनकी संवेदनाएं हैं।मोदी ने ट्वीट किया, ‘दिल्ली में बीएसएफ के विमान की दुर्घटना में लोगों की जान जाने से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिवारों के साथ हैं।’

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +