Wednesday, 23 December 2015

बीजेपी जारी कर सकती कीर्ति आजाद को कारण बताओ नोटिस!

बीजेपी जारी कर सकती कीर्ति आजाद को कारण बताओ नोटिस!

डीडीसीए में कथित भ्रष्टाचार को लेकर वित्त मंत्री अरुण जेटली के खिलाफ मोर्चा खोलना बीजेपी सांसद कीर्ति आजाद को भारी पड़ा सकता है। सूत्रों के मुताबिक पार्टी की तरफ से कीर्ति को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा सकता है। बीजेपी ने आजाद के खिलाफ कार्रवाई के संकेत दिए हैं। बीजेपी आजाद को कारण बताओ नोटिस जारी कर सकती है।सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि लोकतंत्र का ये मतलब नहीं होता कि आप पार्टी के किसी भी लीडर के खिलाफ कुछ भी कहो और विपक्ष के हाथों की कठपुतली बन के रह जाओ। कीर्ति आजाद को ये समझने के लिए 24 घंटे लगते हैं कि उनका ट्विटर अकाउंट हैक हुआ, वो पल्ला ना झाड़ें।दिल्ली में आज बीजेपी संसदीय दल की बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी भी पहुंचे। मोदी के साथ अरुण जेटली भी थे। इसके अलावा मीटिंग में वेंकैया नायडू, राजीव प्रताप रूड़ी, जितेंद्र सिंह भी मोदी के साथ यहां पहुंचे। लेकिन खास बात ये रही कि जेटली पर हमला बोल रहे दरभंगा से सांसद कीर्ति आजाद नदारद रहे।कल लोकसभा में भी जब जेटली डीडीसीए को लेकर जवाब दे रहे थे तो कीर्ति आजाद ने कहा था कि जब आरोप लग रहे हैं तो जांच हो जानी चाहिए। इससे पहले रविवार को कीर्ति आजाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके भी डीडीसीए में भ्रष्टाचार पर बिना नाम लिए जेटली पर कई आरोप लगाए थे। जबकि बीजेपी नेता रामलाल और अध्यक्ष अमित शाह ने कीर्ति को ऐसे करने से रोका था।बता दें कि डीडीसीए में वित्तीय गड़बड़ को लेकर आजाद लगातार खुलकर जेटली पर हमले बोल रहे हैं। दो दिन पहले प्रेस कांफ्रेंस में आजाद ने जेटली पर कई आरोप लगाए। लेकिन दिलचस्प नजारा कल दिखा जब लोकसभा में जेटली की सफाई के ठीक बाद आजाद ने मोर्चा संभालते हुए डीडीसीए मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग कर दी।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +