सुब्रह्मण्यन स्वामी ने, राहुल गांधी पर साधा निशाना कहा उनका कोई राजनीतिक भविष्य नहीं'!
नेशनल हेराल्ड मामले से पूरी कांग्रेस को पसीना-पसीना कर देने वाले बेबाक बीजेपी नेता सुब्रह्मण्यन स्वामी ने राहुल गांधी को 'बुद्धू' बताते हुए कहा कि उनका कोई राजनीतिक भविष्य नहीं है। स्वामी यहीं नहीं रूके उन्होंने सोनिया और राहुल को निशाने पर लेते हुए कहा कि झूठ बोलना उनकी पुरानी आदत है।एक न्यूज चैनल से नेशनल हेराल्ड पर बातचीत करते हुए स्वामी ने कहा, 'इसमें केस बनता है और ट्रायल चलेगा। दोनों दोषी भी साबित हो सकते हैं। कांग्रेस वाले मुझसे डरे हुए हैं। मैं किसी के कहने पर कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ नहीं खड़ा हूं। मैं किसी के कहने पर कुछ नहीं करता। अपने दम पर करता हूं।' नेशनल हेराल्ड मामले में याचिका दायर करने वाले स्वामी ने कहा, 'सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि अगर किसी मामले तथ्य में मिले तो केस बनता है फिर चाहे वह राजनीति से प्रेरित ही क्यों न हो। मुझे मंत्री नहीं बनने का गम नहीं है। मुझे मंत्री क्यों नहीं बनाया गया, ये मोदी ही बताएंगे। मेरी ऐसी कोई आशा नहीं है कि मंत्री बनाया जाऊं।'इसके अलावा स्वामी ने यह भी कहा कि वे वित्त मंत्री अरुण जेटली से कुछ बात नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि वह सीधे तौर पर पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री मोदी से बात करते हैं लेकिन हेराल्ड मामले में किसी से कोई बात नहीं की।

No comments:
Write comments