Wednesday, 23 December 2015

व्यापम घोटाले के आरोपी पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत की जमानत

व्यापम घोटाले के आरोपी पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत की जमानत
व्यापम घोटाले के मुख्य आरोपी और मध्यप्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा रविवार की सुबह रिहा हो गए. उनकी रिहाई के दौरान भोपाल केंद्रीय जेल के बाहर जश्न का माहौल था. परिजनों और समर्थकों ने फूल मालाएं पहना कर जोरदार स्वागत किया गया.रिहाई के दौरान भोपाल केंद्रीय जेल के बाहर लक्ष्मीकांत शर्मा के सैकड़ों समर्थकों की भीड़ थी. लक्ष्मीकांत शर्मा के समर्थन में जोरदार नारेबाज़ी देखी गई.लक्ष्मीकांत शर्मा को शनिवार को ही रिहा होना था, लेकिन कागज़ी कार्रवाई पूरी नहीं होने की वजह से रविवार की सुबह उन्हें रिहाई मिल पाई.आपको बता दें कि व्यापम घोटाले में अब तक 40 से ज्यादा लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई और लक्ष्मीकांत शर्मा जेल जाने वालों में सबसे बड़े अहम आरोपी थे. पूर्व मंत्री पर व्यापम से जुड़े 7 मामलों में केस दर्ज है. अब तक उन्हें दूसरे छह मामलों में जमानत मिल चुकी थी. गुरुवार को हाईकोर्ट ने उन्हें सातवें केस में भी जमानत दे दी.लक्ष्मीकांत शर्मा के साथ इस केस से जुड़े दूसरे आरोपियों को भी रिहाई मिली है, जिनमें पूर्व सरकारी अधिकारी रामनरेश यादव और धनराज यादव के नाम शामिल हैं.

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +